
मुंवई: अंग्रेजी फिल्म \'फाइंडिंग फैनी\' में बॉलीवुड अभिनेता अर्जन कपूर और दीपिका पादुकोण का का फस्ट लुक सामने आ गया है। जहां अर्जून एकदम नए अंदाज में नजर आएंगे। वहीं दीपिका अग्नि के रोल में नजर आएंगी।
इस फिल्म में अर्जुन पहले से बिलकुल अलग लुक में हैं। आपको बता दें कि अर्जुन प्रियंका चोपडा के साथ गुंडे, जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं और अब वे फाइंडिंग फैनी में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।
दीपिका ने फिल्म का फस्ट लुक टि्वटर पर पोस्ट किया। फिल्म में दीपिका के किरदार का नाम अग्नि है और वह उनके अंदाज में साफ दिखाई देता है। उसमें उन्होंने गोवा में शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है।
खास बात यह है कि उनके बाएं हाथ में खून से सना चाकू है और उनका शरीर पसीने से भीगा हुआ है। कहने की जरूरत नहीं कि दीपिका का यह अंदाज फिल्म और उसमें उनके किरदार के प्रति उत्?सुकता जगाता है।
फाइंडिंग फैनी अंग्रेजी और कोंकणी भाषा में बनाई जा रही है। कोंकणी भाषा गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के साथ ही केरल में बोली जाती है।
फिल्म का निर्माण सैफ अली खान और दिनेश विजान कर रहे हैं, जबकि डायरेक्शन और लेखन होमी अदजानिया ने कि या है। यह फिल्म गोवा में एक रोड ट्रिप पर आधारित है और फिल्म की कहानी पांच किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है।
Leave a comment