Search KhabarFast

Press ESC to close

हमशकल्स, से बिपाशा नहीं हैं नाराज: साजिद खान

हमशकल्स, से बिपाशा नहीं हैं नाराज: साजिद खान

मुंबई : बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार साजिद खान का कहना है कि बिपाशा बसु उनकी आने वाली फिल्म हमशकल्स का प्रचार इसलिए नहीं कर रहीं क्योंकि यह उनके बारे में नहीं है. साजिद अपनी फिल्म की स्टारकास्ट सैफ अली खान, रितेश देशमुख, राम कपूर, तमन्ना और ऐशा गुप्ता के साथ देशभर में फिल्म का प्रचार कर रहे हैं जबकि बिपाशा फिल्म के प्रोमोशन से गायब हैं.   

उन्होंने कहा है कि  मेरे हिसाब से बिपाशा ने पहले भी अपनी कई और फिल्मों का प्रचार नहीं किया है जैसे कि प्लेयर्स, ऑल द बेस्ट वगैरह जहां तक मुझे याद है कि उसने आखिरी बार अपनी फिल्म आत्मा का प्रचार किया था क्योंकि वह उसकी फिल्म थी. वो हमशकल्स की शूटिंग के दौरान पूरी तरह सहज थी. वह फिल्म के पांच गानों में से चार का हिस्सा है और उसने अपने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है. यह फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है.

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast