Search KhabarFast

Press ESC to close

सनी देओल, घायल रिटर्न्स, में गंजे नजर आयेंगें

सनी देओल, घायल रिटर्न्स, में गंजे नजर आयेंगें

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल अपनी अगली फिल्म घायल रिटर्न्स के लिए गंजे होने जा रहें हैं। उल्लेखनीय है कि सनी अपनी वर्ष 1990 में आई सुपरहिट फिल्म घायल का सीक्वल घायल रिटर्न्स\' बनाना चाहते हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट तीन बार जबकि निर्देशक दो बार बदल चुके थे और आखिरकार सन्नी देओल ने फिल्म को खुद निर्देशित करने का फैसला लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म के लिए सनी कैसे दिखेगें उनका लुक कैसा होगा फाइनल कर लिया है। फिल्म में वे गंजे नजर आएंगे और अपने नए लुक में फिल्म में धमाल मचाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि अभी हाल में शिल्पा शेट्टी द्वारा निर्मित फिल्म ढिसकियांऊ में सनी नजर आये थे।

गौरतलब है कि राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म घायल, में सनी देयोल के अलावा मीनाक्षी शेषाद्री, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। घायल, सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए सनी देओल को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast