Search KhabarFast

Press ESC to close

करण जौहर को अनुचित लगी आलिया-करीना की तुलना

करण जौहर को अनुचित लगी आलिया-करीना की तुलना

मुंबई: आलिया भट्ट की अक्सर करीना कपूर से तुलना होती रही है, लेकिन फिल्मकार करण जौहर को लगता है कि दो अभिनेत्रियों की तुलना करना गलत है। करण ने अपनी निर्देशित फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से आलिया को लांच किया। उन्होंने अब अपने प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में 21 वर्षीया आलिया को लिया है। हाईवे फिल्म में अभिनय कर चुकीं आलिया इस फिल्म में करीना की प्रशंसक के रूप में नजर आएंगी।

करन ने हम्टी शर्मा की दुल्हनिया के ट्रेलर लांच के मौके पर पत्रकारों को बताया कि फिल्मोद्योग में सिर्फ एक ही करीना कपूर है और मैं उनका इकलौता प्रशंसक नहीं हूं। मैं व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें पसंद करता हूं। मैं उनके बहुत करीब हूं और करीना और आलिया दो अलग-अलग शख्सियत हैं।

उन्होंने कहा कि करीना ने अपने लिए एक शानदार मुकाम बनाया है और एक इतना ऊंचा पैमाना स्थापित कर दिया है कि उनकी आलिया के साथ तुलना करना अनुचित है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast