Search KhabarFast

Press ESC to close

करिश्मा के पति ने अदालत से लगाई दोनों बच्चों को अपने साथ रखने की गुहार

करिश्मा के पति ने अदालत से लगाई दोनों बच्चों को अपने साथ रखने की गुहार

मुंबई: बॉलीवुड अदाकारा करिश्मा कपूर से अलग रह रहे उनके पति संजय कपूर ने एक स्थानीय कुटुंब अदालत में अर्जी दाखिल कर अपने बच्चों को अपने साथ रखने की इजाजत देने की गुहार लगाई है।

पिछले महीने दाखिल अर्जी में संजय ने गुहार लगाई कि उन्हें अपने दो बच्चों समायरा और कियान राज को अपने साथ रखने की इजाजत दी जाए। संजय ने यह कदम करिश्मा से अलगाव के करीब दो साल बाद उठाया है।

बांद्रा की कुटुंब अदालत में दाखिल अर्जी में संजय ने दोनों बच्चों को अपने साथ रखने की इजाजत तब मांगी, जब 39 साल की करिश्मा ने उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया। अर्जी की प्रति करिश्मा को भेज दी गई है।

करिश्मा और संजय की शादी सितंबर 2003 में हुई थी। समायरा मार्च 2005 में पैदा हुई, जबकि कियान का जन्म मार्च 2010 में हुआ। मामले की सुनवाई जल्द ही होने की संभावना है। संपर्क किए जाने पर करिश्मा की प्रबंधक ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि करिश्मा इस बारे में बात करना चाहेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बादशाह ने गुपचुप तरीके से रचाई दूसरी शादी, कौन हैं वो पंजाबी एक्ट्रेस जिनके साथ लिए सात फेरे

Badshah Marriage: अपने गाने टटीरी गाने को लेकर विवाद में घिरे बादशाह ने निजी जीवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने चुपचाप दूसरी शादी कर ली है

जेल में 12 दिन कैसे कटे राजपाल यादव के? सीएम रेखा गुप्ता से की इमोशनल अपील

Rajpal Yadav: दिल्ली की तिहाड़ जेल से 17 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव बाहर आ चुके हैं। उन्होंने चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था। राजपाल को कोर्ट ने 18 मार्च तक ही जमानत दी गई है। 12 दिन जेल में रहने के बाद राजपाल को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए बाहर आ चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जेल में बिताए अपने अनुभव को मीडिया के साथ शेयर किया।

इस वजह से रणवीर के पीछे पड़ा बिश्नोई गैंग, हुआ बड़ा खुलासा; अमेरिकी नंबर से दी गई थी धमकी

Bishnoi Gang Threat To Ranveer Singh: धुरंधर स्टार रणवीर सिंह को कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई थी। बिश्नोई गैंग ने धमकी देते हुए रणवीर

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast