Search KhabarFast

Press ESC to close

4 मंजिला होटल बना मौतखाना! मलबे में दबने से 2 की मौत, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

4 मंजिला होटल बना मौतखाना! मलबे में दबने से 2 की मौत, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के अनूपपुर के कोतमा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां चार मंजिला होटल ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं। वहीं, एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

मृतकों में रामकृपाल यादव और हनुमान दीन यादव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनो चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे। उसी वक्त हादसा हो गया। हादसे में गंभीर से घायल 2 लोगों को शहजोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान 

इस घटना का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए घटना को पीड़ादायक बताया। उन्होंने अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकी एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। सीएम के आदेश पर मध्य प्रदेश के दो मंत्री दिलीप अहिरवार और दिलीप जायसवाल रेस्क्यू की निगरानी के लिए घटनास्थल पर मौजूद हैं। 

गड्ढे के कारण हुआ हादसा! 

नगर पालिक अध्यक्ष बद्री प्रसाद ताम्रकार ने कहा कि होटल के ठीक बगल में निर्माणा कार्य के लिए गड्ढा खोदा जा रहा था। इस गड्ढे में पानी भर गया था। जिसके कारण होटल की नींव कमजोर हो गई। इसके बाद होटल का एक हिस्सा उसी दिशा में धंस गया और इमारत गिर गई। वहीं, कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने बताया की लोगों को सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि मृतकों के लिए मुआवजे का ऐलान हो सकता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में अजब-गजब! बेटी का हुआ तलाक तो पिता ने बांटे लड्डू, जमकर बजाए गए ढोल-नगाड़े

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार बेटी के तलाक होने पर जश्न मना रहा है। उसके गले में माला पहनाई गई, मिठाई खिलाई, परिवार के लोग डांस कर रहे हैं और पिता भी खुशी से झूम रहे हैं।

व्यापारी से 32 करोड़ा का सोना लूटा, कस्टम अधिकारी बनकर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर स्थित खगौल में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां बदमाशों ने लूट का एक नया तरीका अपनाते हुए दिनदहाड़े करोड़ों का सोना लूट लिया। जानकारी के मुताबिक,दानापुर रेलवे स्टेशन के पास खगौल ओवरब्रिज के समीप अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर एक व्यापारी से 17 किलो सोना लूट लिया। लूट की गई सोने की कीमत 32 करोड़ रुपए

भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का दिया गया था टास्क! कुशीनगर से पकड़े गए आतंकी का चौंकाने वाला खुलासा

Terror Conspiracy Exposed:दिल्ली पुलिस की टीम ने शनिवार यानी 4 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक आतंकी को पकड़ा था। आतंकी को दिल्ली के पटियाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आतंकी को एक दिन की रिमांड पर भेजा है। अभी तक की पूछताछ में आतंकी रिजवान ने बड़ा खुलासा किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast