
करनाल पुलिस ने रेप का झूठा आरोप लगाकर पैसे एंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह की मास्टर माईंड लेडी को पानीपत से गिरफ्तार किया है।
इस गैंग के सदस्यों ने एक युवक को करनाल बुलाकर पहले तो उसके साथ मारपीट की फिर उसके सारे पैसे छीन लिए। साथ ही उस युवक से 20 लाख रुपये की डिमांड की गई पैसे ना देने पर रेप का केस दर्ज करवाने की धमकी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment