अंबाला: पिस्तौल के बल पर लूटी लाखों रुपयें की ज्वैलरी

अंबाला: पिस्तौल के बल पर लूटी लाखों रुपयें की ज्वैलरी

हरियाणा के अंबाला में आज पांच बन्दूक धारी लुटेरों ने बेख़ौफ़ होकर एक ज्वैलर की दुकान में जमकर उत्पात मचाया और लाखों रूपये के सोने, चांदी ले उड़े। हाथों में रिवॉल्वर लहराते यह लुटेरे बेख़ौफ़ हो लूट की घटना को अंजाम देते रहे और इनकी यें सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होती गयी। बिना नकाब दुकान में दाखिल हुए इन लुटेरों ने शो केस तोड़कर सोने और चांदी के आभूषणों को बड़े ही इत्मीनान से लूटा और वहां से चलते बने। गनीमत ये रही कि दुकान पर बैठे मालिक ने जब एक लुटेरे से बन्दूक छीनने की कोशिश की तो लुटेरे ने साहसी दूकानदार पर गोली चलाने की कोशिश की जिसमे वो नाकाम रहा और दुकानदार किसी तरह जान बचा वहां से भाग निकला। गनीमत यह भी रही की लूटेरों की नजर दूकान में पड़ी तिजोरी पर नहीं पड़ी।  बहरहाल इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही अंबाला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।

दरअसल यें वारदात अंबाला के साहा में एक ज्वैलर की दुकान की है। हाथों में रिवॉल्वर लिए पांच बेख़ौफ़ बदमाशों ने बिना किसी डर के यहाँ लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौकाए वारदात से चंपत हो गए। लूट की यह घटना अंबाला के साहा में स्थित सुपर ज्वैलर नाम की दुकान में हुई। कुल पांच हथियारबंद लुटेरों में से एक लुटेरा दूकान में घुसा और अपने आस्तीन से तमंचा निकाल दुकान में मौजूद दुकानदार की तरफ तान दिया। अपने सामने लुटेरों को देख दुकान में मौजूद सुमित नाम के युवक ने बड़ी बहादुरी से लुटेरे का तमंचा छीनने की कोशिश की लेकिन पहले से सचेत लुटेरे ने उस पर गोली चलाने की कोशिश की और बाहर खड़े अपने साथियों को इशारा कर दुकान के अंदर बुला लिया। गनीमत यह रही कि इसी दौरान सुमित मौका पा अपनी जान बचाकर पिछले दरवाजे से भाग निकला। सुमित के जाते ही लुटेरों ने दूकान में रखे शो केस का शीशा तोड़ लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ़ कर दिया और बड़े आराम से वहां से चंपत हो गए। लुटेरों द्वारा लूट की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। बहरहाल पुलिस मामला दर्ज करके बदमाशों के तलाश में जुट गई है।

 

Leave a comment