
मुंबर्इ : कारोबारी सत्र के दूसरे दिन भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट का दौर रहा। सेंसेक्स मंगलवार को 257.91 अंकों की गिरावट के साथ 26560.91 अंकों पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 93 अंकों की गिरावट के साथ 8,203 अंकों पर खुला। इसमें यह गिरावट करीब 1.12 फीसद की रही। वहीं सेंसेक्स में यह गिरावट लगभग 1 फीसद रही।
सोमवार को भी सेंसेक्स में शुरुआती दौर में 700 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। कालेधन पर हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बाजार में लगातार गिरावट का दौर देखा जा रहा है। वहीं आज डॉलर के मुकाबले रुपए में भी लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इस सप्ताह की शुरुआत रुपए के लिए जोरदार गिरावट के साथ हुई है।
डॉलर के मुकाबले रुपया 37 पैसे की कमजोरी के साथ 67.62 के स्तर पर खुला है। वहीं पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले रुपया 67.25 पर बंद हुआ था। दरअसल डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते दुनियाभर की करेंसियों में कमजोरी देखने को मिल रही है। इस मंदी का असर चीन के युआन पर भी दिखाई दे रहा है। चीन की मुद्रा युआन आज आठ वर्षों के सबसे निचले स्तर पर आ गई। डॉलर के मुकाबले यूआन आज 6.86 यूआन प्रति डॉलर रहा।

Leave a comment