भिवानी : भारत को जानो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भिवानी : भारत को जानो प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

भिवानी के हालुवासिया स्कूल में भारत विकास परिषद शाखा भिवानी और शाखा विवेकानंद  द्वारा संयुक्त रुप से भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर जिले भर के 24 स्कूलों के  करीब 2 हजार छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में वैश्य मॉडल सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वहीं टीआईटी सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। । 

कार्यक्रम के प्रमुख गोपाल कृष्ण ने बताया कि संस्था हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाती रहती है ताकि  बच्चों को भारत के बारे में जानकारी मिल सकें।

Leave a comment