
चुनावो से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के युवाओं से कई वायदें किए थे । लेकिन अब उन वादों की पोल खुलती नजर आ रही है। वही प्रदेश में भी सरकार बनने से पहले बीजेपी नेताओं ने बेरोजगारी भत्ता देने और रोजगार देने के बडे- बडे दावे किए गए थे। लेकिन इन वादों पर अब पानी फिरता नजर आ रहा है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गढ में सौ प्रतिशत दिव्यांग युवक खंड स्तर से लेकर जिला स्तर के हर बडे अधिकारी के दफतर के चक्कर काट कर परेशान हो चुके है लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नही है। हर जगह उसे नौकरी न होने का जबाव देकर भेज दिया जाता है अब ये युवा मायूस होकर घर बैठ गये है। ऐसे में घर का गुजारा चलाना भी मुश्किल हो गया है।

Leave a comment