पंचकूला में इनेलो ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

पंचकूला में इनेलो ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

पंचकूला इनेलो के हरियाणा नेता प्रतिपक्ष विधायक अभय सिंह चौटाला की अगुआई में पार्टी नेतृत्व ने आज यहां बिजली विभाग के मुख्यालय पर धरना देकर विरोध जताया। इस मौके  प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा पर सहित कई विधायक और पंचकूला से इनेलो की टिकट पर बीते अरसे में विधानसभा का चुनाव लड़े कुलभूषण गोयल भी शामिल हुए।

जानकारी के मुताबिक हरियाणा में बिजली की बढ़ी कीमतों को लेकर इनेलो पार्टी ने अनिश्चितकालीन धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, अशोक अरोड़ा सहित इनेलो के पूर्व मंत्री, विधायक व नेता धरने में शामिल हुए। इस मौके पर इनेलों ने हरियाणा सरकार को बढ़ी बिजली दरों को लेकर घेरा। यें पंचकूला सेक्टर 6 स्थित हरियाणा बिजली विभाग कार्यालय के बहार दिया धरना। अशोक अरोड़ा और अभय सिंह चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार को जन हित में बिजली की दरों में की गई वृद्धि तुरंत वापस लेकर लोगों को राहत देनी चाहिए। हर घर दुकान का बिल लगभग दोगुणा आ रहा है।

 

Leave a comment