
अमेठी : बुधवार को 64 सीटों पर आठवें चरण के मतदान के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार समाप्त हो गया. हालांकि इनमें से एक सीट यानी अमेठी फिर भी चर्चा में रही. चर्चा इसलिए हुई क्योंकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुमार विश्वास ने आरोप लगाया की अमेठी पुलिस ने उनकी पत्नी और उनके परिवार को वहां से जाने के लिए कहा. उनका आरोप है कि पुलिस रात 11 बजे उनके घर पहुंची और क्योंकि चुनाव आयोग का नोटिफिकेशन पहले से जारी है जिसमें बाहरी व्यक्तियों को मतदान के दिन जिले में नहीं रह सकते नहीं तो गिरफ्तार हो सकते हैं इस पर उनके परिवार वालों को जाने के लिए कहा.
कुमार ने कहा कि मेरे ये कहने पर कि मेरी पत्नी और मेरी बहनें यहां हैं, उनका क्या? प्रशासन का कहना है कि अगर अभी के अभी घर खाली नहीं किया गया, तो उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. विश्वास ने सवाल उठाया कि मुंशीगंज गेस्ट हाउस में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हैं, क्या प्रशासन मुंशीगंज गेस्ट हाउस खाली करवाने का साहस कर सकता है?
सोमवार रात करीब 10 बजे अमेठी मे राजश्री तिराहा स्थित आम आदमी पार्टी के दफ्तर प्रशासन से एसडीएम, सीओ, कोतवाल पहुंचे और एलान किया कि जो लोग बाहर से प्रचार करने आए हैं वो अब चले जाएं क्योंकि चुनाव आयोग के आदेश के मुताबिक बाहरियों को अब स्थान छोड़ना होगा. इसे लेकर पुलिस और आप कार्यकर्ताओ में नोकझोंक भी हुई.
Leave a comment