फिनलैंड के स्कूल में 12 साल के छात्र ने की अंधाधूंध फायरिंग,1 की मौत

फिनलैंड के स्कूल में 12 साल के छात्र ने की अंधाधूंध फायरिंग,1 की मौत

Finland Firing: फिनलैंड से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक प्राइमरी स्कूल में गोलीबारी की घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है और 2अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। खबर के अनुसरा, फिनिश राजधानी के बाहर एक स्कूल में मंगलवार को 12वर्षीय तीन बच्चों को गोली मार दी गई। जिसमें से एक पीड़ितों की मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि हमले के संदेह में 12वर्षीय साथी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है।

फिनलैंड के इस स्कूल में हुई गोलीबारी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ितों को गोलीबारी की घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने स्कूल में, एक इमारत को घेर लिया था। वहीं अपने बच्चों को माता-पिता सैकड़ों मीटर (गज) दूर दूसरे स्कूल भवन से ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया फिलहाल कोई अन्य संदिग्ध नहीं है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक वीडियो में पुलिसवालों को संदिग्ध हमलावर के बगल में घुटने टेकते हुए दिखाया गया है। जो फुटपाथ पर औंधे मुंह लेटा हुआ था। फिलहाल 2घायल बच्ची की स्थिति के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। नगरपालिका के मुताबिक, यह गोलीबारी की घटना हेलसिंकी के उपनगर वंता के वीरटोला स्कूल में हुई है। जहां पहली से नौवीं कक्षा तक करीब 800छात्र और 90का स्टाफ है।

प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने पोस्ट पर जताया दुख

11 साल की एक छात्रा की मां अंजा हिटामीज ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें अपनी बेटी से गोलीबारी के बाद एक मैसेज मिला था। इसके आगे उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को अंधेरे क्लास में बंद रखा था और फोन पर बात करने के लिए भी मना कर दिया था लेकिन मैसेज भेज सकते हैं। उनके बेटी काफी डरी हई थी। आंतरिक मंत्री मारी रैनटेनेन ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि दिन की शुरुआत भयावह तरीके से हुई है। केवल उस दर्द और चिंता की मैं कल्पना कर सकता हूं जो इस वक्त कई परिवार अनुभव कर रहे हैं। फिलहाल संदिग्ध अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने बाताया कि बेहद चौंकाने वाली गोलीबारी है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि मेरी संवेदनाएं पीड़ितों, उनके प्रियजनों और अन्य छात्रों और कर्मचारियों के साथ हैं।

Leave a comment