दुल्हन के पिता ने दूल्हे को दिए ऐसे गिफ्ट देखते रह गए बाराती, खोल दिया खजाने का पिटारा

दुल्हन के पिता ने दूल्हे को दिए ऐसे गिफ्ट देखते रह गए बाराती, खोल दिया खजाने का पिटारा

Viral Video: भारत में दहेज अपराध है। लेकिन गिफ्ट के तौर पर दूल्हा और दुल्हन को शादी में कई सामान मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।यह वीडियो नोएडा के एक शादीसमारोह का है। इस वायरल वीडियो में दूल्हा और दुल्हन गिफ्ट के तौर पर इनते सामान मिलते हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

गिफ्ट के तौर पर दूल्हें को मिले ये सामान

इस सामान में लड़की के कन्यादान के तौर पर एक मर्सिडीज ई-क्लास, एक टोयोटा फॉर्च्यूनर, 7 किलो चांदी और 1.25 किलो सोना दिया गया है। इसके अलावा अलावा एक करोड़, एक हजार 151 रुपये भी मिले। एक शख्स ने इस बात की घोषणा खुद पढ़कर दी है।

शख्स ने पढ़कर की घोषणा

वायरल वीडियो में दिखाया है कि एक शख्स हाथों में पेपर लेकर बता रहा है कि'एक डाइनिंग सेट है। दो गाड़ी है। पहली Mercedes-Benz E-Class E 200 और दूसरी Toyota Fortuner।कुल मिलाके सवा किलो सोना और 7 किलो चांदी है।' लड़के के घोषणा के बाद वहां पर बैठे लोग तालियां बजा रहे हैं साथ में हस भी रहे हैं।

वीडियो देख यूजर्स हुए हैरान

यह वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अब तक करोड़ों की संख्या में लाइक्स और लाखों व्यूज आ चुके हैं। सोशव मीडिया पर वीडियो देख कई लोग हैरान है तो कई इसका विरोध कर रहे हैं।

Leave a comment