धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है 'यम दीपक'? जानें इससे जुड़ी मान्यता, पूजा की विधि और महत्व

धनतेरस पर क्यों जलाया जाता है 'यम दीपक'? जानें इससे जुड़ी मान्यता, पूजा की विधि और महत्व

Yama Deepak: दिवाली हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 29 अक्टूबर को धनत्रयोदशी यानी धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण के अलावा कुछ अन्य वस्तुओं को खरीदना शुभ माना गया है। इस दिन धन के देवता कुबेर जी और माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। इनके साथ धनतेरस की रात यमराज की पूजा करने का विशेष महत्व है। इसलिए धनतेरस के दिन यमराज की पूजा कर के घर के मुख्यद्वार पर चौमुखी दीपक जलाया जाता है। जिसे यम दीपक कहते हैं।

धनतेरस पर क्यों जलाते है यम दीपक?

पौराणिक कथा के अनुसार, एक राज्य में हेम नाम का राजा था जिसे एक पुत्र की प्राप्ति हुई। पुत्र के पैदा होते ही राजा ने उसकी कुंडली पंडितों को दिखाई। जिससे पता चला कि उसके पुत्र के विवाह के चार महीने बाद उसकी मृत्यु हो जाएगी। इसलिए राजा ने अपने पुत्र को ऐसी जगह भेज दिया जहां किसी लड़की की परछाई भी उस पर न पड़े। लेकिन इसके बावजूद राजा के बेटे ने एक राजकुमारी से विवाह कर लिया।

विवाह के चार महीने बाद यमराज के दूत राजकुमार के पास आए। जिसे देखकर राजकुमार की पत्नी खूब रोई। ये सब देखकर यमराज ने कहा कि जो भी व्यक्ति कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को शाम के समय मेरे निमित्त दक्षिण दिशा में दीपक जलाएगा, वह अकाल मृत्यु से बच जाएगा। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि हर साल धनतेरस की रात को यमराज के नाम पर एक दीपक जलाना जरूरी होता है।

कैसे जलाएं यम दीपक?

धनतेरस की रात आटे का चौमुखा दीपक बनाकर उसमें 4 बाती लगाकर, उसमें सरसों का तेल भरें। फिर इस दीपक को जलाकर घर के दक्षिण दिशा की ओर मुख करके रख दें।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि यानी 29 अक्टूबर को धनत्रयोदशी यानी धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। जिसका शुभ मुहूर्त सुबह 10:31 बजे से शुरू होगा। इसका समापन 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 01:15 बजे होगा।

प्रदोष काल पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से लेकर 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।   

Leave a comment