अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बीच चल रहा तीखा विवाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही में की गई अपनी कुछ पोस्ट पर खेद जताया है। जिनमें उन्होंने ट्रंप के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थीं। मस्क ने लिखा "मुझे पिछले हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बारे में अपनी कुछ पोस्ट पर पछतावा है। वे बहुत आगे निकल गई थीं।" ...
हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर की एक ताजा रिपोर्ट ने वैश्विक जनसंख्या के रुझानों को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं। इसके अनुसार इस्लाम धर्म को मानने वालों की आबादी दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। अनुमान है कि 2070 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है। जो ईसाई धर्म को पीछे छोड़ देगा। वहीं हिंदू और अन्य धर्मों की आबादी भी बढ़ रही है। लेकिन उनकी वृद्धि दर मुस्लिम आबादी की तुलना में कम है। ...
अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के सबसे बड़े शहर लॉस एंजिल्स में मेयर करेन बास ने मंगलवार, 10 जून 2025 को शहर के कुछ हिस्सों में रात 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कर्फ्यू लागू करने का ऐलान किया। यह फैसला शहर में चल रहे तीव्र विरोध प्रदर्शनों और अशांति के कारण लिया गया, जो अवैध प्रवासियों के खिलाफ हाल ही में शुरू की गई कार्रवाइयों के विरोध में हो रहे हैं। ...
भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए ऐतिहासिक उड़ान एक बार फिर स्थगित हो गई है। Axiom-4 मिशन, जो 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे (IST) लॉन्च होने वाला था, को स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव के कारण टाल दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक करने के लिए इंजीनियरों को और समय चाहिए। नई लॉन्च तारीख जल्द घोषित की जाएगी। ...
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने एक बार फिर अपनी वीरता और मानवीयता का परिचय देते हुए केरल के अजीक्कल तट से 44 नॉटिकल मील दूर समुद्र में जलते सिंगापुर के कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 से 18 क्रू मेंबर्स की जान बचाई। इस जहाज पर 22 लोग सवार थे, जिनमें 14 चीनी और 6 ताइवानी नागरिक शामिल थे। इस साहसिक बचाव अभियान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हो रही है, और चीन ने भी भारतीय नौसेना की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। ...
ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर के एक स्कूल गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में 8लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। गोलीबारी में संदिग्ध अपराधी की भी मौत हो गई है। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी ने बताया कि मेयर एल्के काहर ने इस घटना को 'भयानक त्रासदी' बताया है। ...
भारतीय सेना की हवाई रक्षा को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल (QRSAM) सिस्टम की तीन रेजिमेंट्स खरीदने का प्रस्ताव रखा है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुमानित लागत 30 हजार करोड़ रुपये है और इसे जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। यह सिस्टम दुश्मन के लड़ाकू विमानों, ड्रोनों, और मिसाइलों को पलक झपकते ही नष्ट करने की क्षमता रखता है। जिससे भारत की सीमाएं और सुरक्षित हो जाएंगी। ...
खालिस्तानी चरमपंथियों ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी है और भारतीय तिरंगे का अपमान किया है। हाल की घटनाओं ने भारत और कनाडा के बीच राजनयिक तनाव को और बढ़ा दिया है। खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कनाडा में 15 से 17 जून को होने वाली G7 समिट के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है। इसके साथ ही, कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा तिरंगे को तलवार से फाड़ने और जलाने की घटना ने देशभर में आक्रोश पैदा कर दिया है। ...
कुवैत ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए 14 साल बाद एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे दोनों देशों के बीच रिश्तों में नई गर्माहट आने की उम्मीद है। कुवैत सरकार ने 19 साल के वीजा प्रतिबंध को हटा दिया है, जो 2011 में सुरक्षा चिंताओं के चलते पाकिस्तानियों पर लगाया गया था। अब पाकिस्तानी नागरिक कुवैत में वीजा के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खुलने की संभावना है। यह फैसला कुवैत में भारतीय डेलिगेट्स की हालिया यात्रा के बाद आया, जिसमें पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों पर चर्चा हुई थी। ...
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने Axiom-4 मिशन के लॉन्च को तीसरी बार स्थगित करने की घोषणा की है। यह मिशन, जो भारत के गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाएगा, अब 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे (IST) लॉन्च होगा। इसरो ने खराब मौसम की स्थिति को इस देरी का कारण बताया है। यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, क्योंकि यह इन देशों की 40 साल बाद पहली सरकारी मानव अंतरिक्ष उड़ान होगी। ...