दुनिया

पुर्तगाल में बुर्का बैन विधेयक को मिली मंजूरी, नकाब पहनने पर देना होगा 4 लाख रुपये तक का जुर्माना

पुर्तगाल में बुर्का बैन विधेयक को मिली मंजूरी, नकाब पहनने पर देना होगा 4 लाख रुपये तक का जुर्माना

पुर्तगाल में जल्द ही बुर्के को बैन किया जा सकता है। बता दें कि वहां की संसद ने बुर्का बैन विधेयक को मंजूरी दी है। अगर ये कानून बन जाता है तो अन्य यूरोपीय देशों की तरह ही पुर्तगाल में भी बुर्के पर रोक लगा दिया जाएगा। ...

अमेरिका की सुरक्षा या ट्रेड वॉर? ट्रंप का नया टैरिफ बम, अब इस सेक्टर पर लगी 25% की मार!

अमेरिका की सुरक्षा या ट्रेड वॉर? ट्रंप का नया टैरिफ बम, अब इस सेक्टर पर लगी 25% की मार!

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 1नवंबर 2025से अमेरिका में आयातित मध्यम और भारी ट्रकों एवं उनके पुर्जों पर 25%का नया टैरिफ लागू किया जाएगा। इसके साथ ही आयातित बसों पर 10%शुल्क लगाया जाएगा। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए उठाया गया है। प्रशासन का मानना है कि इससे अमेरिका में ऑटोमोबाइल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और घरेलू निर्माता विदेशी प्रतिस्पर्धा से सुरक्षित रहेंगे। हालांकि, यह फैसला अमेरिका को ट्रकों का सबसे बड़ा निर्यातक मेक्सिको के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। ...

सीजफायर की आड़ में PAK का अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 3 युवा क्रिकेटर समेत 8 अफगान नागरिकों की मौत

सीजफायर की आड़ में PAK का अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 3 युवा क्रिकेटर समेत 8 अफगान नागरिकों की मौत

Pakistan Airstrike Afghanistan: दक्षिण एशिया में तनाव का नया दौर चल रहा है। पाकिस्तान अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को तेज कर रहा है। हाल ही में अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर अस्थायी युद्धविराम बढ़ाने के कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तानी वायुसेना ने पक्तिका प्रांत में हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम आठ अफगान नागरिक मारे गए। इनमें तीन युवा क्रिकेटर भी शामिल हैं, जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ आगामी टी20सीरीज से हटने का ऐलान कर दिया। ...

अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती! 5.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती! 5.6 तीव्रता के भूकंप से दहशत, जम्मू-कश्मीर तक महसूस हुए झटके

Earthquake: शुक्रवार को अफगानिस्तान में एक बार फिर धरती हिली जब अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। इस भूकंप के झटके भारत के जम्मू-कश्मीर तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। ...

'भारत की स्वदेशी रक्षा शक्ति...', नासिक से तेजस Mk-1A के उड़ान भरने पर गर्व से बोले राजनाथ सिंह

'भारत की स्वदेशी रक्षा शक्ति...', नासिक से तेजस Mk-1A के उड़ान भरने पर गर्व से बोले राजनाथ सिंह

Tejas Mk-1A Fighter Jet: भारत की स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी को एक नया आयाम मिला है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की नासिक इकाई से निर्मित पहले लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) तेजस Mk-1A लड़ाकू विमान ने आज अपनी पहली आधिकारिक उड़ान भरी। इस समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने HAL की तीसरी उत्पादन लाइन का उद्घाटन किया, जो भारतीय वायुसेना (IAF) की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा 'यह देखकर सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। भारत अब आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है।' ...

अफगानिस्तान से खूनी संघर्ष के बाद बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ बोले- तालिबान का हमला भारत की शह...

अफगानिस्तान से खूनी संघर्ष के बाद बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ बोले- तालिबान का हमला भारत की शह...

AFG vs PAK: हाल ही में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई भीषण सैन्य झड़पों ने दक्षिण एशिया में तनाव का पारा चढ़ा दिया है। पाकिस्तान के कई दर्जन सैनिकों के मारे जाने के बाद इस्लामाबाद ने जवाबी कार्रवाई में काबुल समेत अफगानिस्तान के कई शहरों पर एयरस्ट्राइक की। हेलमंद, कंधार, नांगरहार, खोस्त, पक्तिका और स्पिन बोल्डक जैसे इलाकों में 20से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया गया। तालिबान के मुताबिक, इन हमलों में 12 से अधिक आम नागरिकों की मौत हुई जबकि 100से ज्यादा लोग घायल हुए। तालिबानी लड़ाकों की भी 15 से 20के बीच मौत की खबरें आई हैं। इस हमले में कंधार का फ्रेंडशिप गेट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ...

'गाजा में खून-खराबा नहीं रुका तो अंजाम...', डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को फिर दी चेतावनी

'गाजा में खून-खराबा नहीं रुका तो अंजाम...', डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को फिर दी चेतावनी

Trump Warns Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को हमास को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी जारी की कि अगर गाजा पट्टी में आंतरिक हिंसा और रक्तपात नहीं रुकता, तो 'हमारे पास जाकर उन्हें मारने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।' यह बयान इजरायल-हमास संघर्ष के बीच हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के बाद आया है, जिसे ट्रंप ने खुद अपनी मध्यस्थता से लागू करवाया था। फिलहाल, गाजा शांति समझौते का पहला चरण जारी है। ...

रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप की टिप्पणी पर भारत का जवाब, कहा- कोई बातचीत नहीं हुई...

रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप की टिप्पणी पर भारत का जवाब, कहा- कोई बातचीत नहीं हुई...

India Answer to Trump: भारत सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने का भरोसा दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साफ किया कि उन्हें पीएम मोदी और ट्रंप के बीच किसी हालिया बातचीत की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे दोनों नेताओं के बीच किसी फोन कॉल या बातचीत की कोई जानकारी नहीं है।" ट्रंप ने वॉशिंगटन में पत्रकारों से कहा था कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद करने की प्रक्रिया में है। ...

Afghanistan-Pak War के बीच चीन का आया बयान, कहा- पड़ोसी नहीं बदल सकते

Afghanistan-Pak War के बीच चीन का आया बयान, कहा- पड़ोसी नहीं बदल सकते

पाकिस्तान और तालिबान के बीच हफ्तेभर से युद्ध का माहौल बना हुआ था, जिसके बाद 48 घंटे का सीजफायर लागू कर दिया गया। इसके बाद भी दोनों ओर से हल्की-फुल्की झड़प की खबरें भी आ रही हैं। ...

रूस से तेल नहीं खरीदने पर ट्रंप के दावे ने मचाई खलबली, भारत ने भी दे दिया करारा जवाब

रूस से तेल नहीं खरीदने पर ट्रंप के दावे ने मचाई खलबली, भारत ने भी दे दिया करारा जवाब

India-Russian Oil Import: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत द्वारा रूसी तेल खरीद बंद करने के दावे ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मचा दी है। ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल आयात रोकेगा। लेकिन विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस पर स्पष्ट बयान जारी कर कहा है कि भारत की ऊर्जा नीति उपभोक्ताओं के हितों पर आधारित है और कोई तत्काल बदलाव नहीं होगा। ...