Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच PM मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा, विक्ट्री डे परेड में नहीं होंगे शामिल

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच PM मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा, विक्ट्री डे परेड में नहीं होंगे शामिल

PM Modi Russia Visit Cancel: पहलगाम हमले के बाद भारत औऱ पाकिस्तान के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस का आगामी दौरा रद्द कर दिया है। बता दें, पीएम मोदी 09 मई को रूस की विजय दिवस (विक्ट्री डे) परेड में शामिल नहीं होंगे। यह जानकारी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने दी।

फिलहाल, रूस का आगामी दौरा रद्द करने के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। लेकिन बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से PM मोदी ने यह दौरा रद्द किया है। बता दें, इस हमले में 26 मासूम लोगों की जान चली गई। 

रूस का आगामी दौरा हुआ रद्द

बता दें, इस महीने की शुरुआत में विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी दी गई थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 09 मई को रूस दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी रूस में होने वाली विक्ट्री डे यानी विजय दिवस परेड में शामिल होंगे।

द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसके लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था। लेकिन पीएम मोदी की तरफ से ये दौरा रद्द कर दिया गया है।

विजय दिवस और इसका महत्व

रूस में 09 मई को विजय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की जीत की 80वीं वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मॉस्को के रेड स्क्वायर में एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया जाता है। ये आयोजन रूस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों में से एक है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

होर्मुज संकट पर समझौते की उम्मीद, अमेरिका-ईरान वार्ता से बढ़ी राहत की आस

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब कूटनीतिक समाधान की उम्मीद दिखाई देने लगी है। होर्मुज स्ट्रेट संकट को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्क रुबीओ ने संकेत दिए हैं कि अगले कुछ घंटों में बड़ी घोषणा हो सकती है।

Petrol Diesel Price: यहां पर फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, सरकार ने 22 रुपये प्रति लीटर तक घटाए दाम

पाकिस्तान की सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। पिछले सप्ताह ईंधन के दाम कम करने के बाद अब सरकार ने दूसरी बार कीमतों में कमी की घोषणा की है।

व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी पर ट्रंप का आया बयान, सुरक्षाबलों की सराहना की

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में स्थित व्हाइट हाउस के पास रविवार को गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई। घटना के समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में मौजूद थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast