महिला ने 17 बार किया गर्भवती होने का नाटक, सामने आई चौंका देने वाली सच्चाई

महिला ने 17 बार किया गर्भवती होने का नाटक, सामने आई चौंका देने वाली सच्चाई

Italy Women Fakes Pregnancy: मां बनना बहुत ही खूबसूरत एहसास होता है। घर में जब कभी बच्चे की किलकारी गूंजती है तो पूरा घर अलग ही तरह से जश्न मनाते हैं। इसी बीच कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने फायदे के लिए गर्भवती होने का नाटक करते हैं। ऐसा ही इटली से एक मामला इन दिनों लोगों के बीच सुर्खियों में बना हुआ है। जहां एक महिला ने 17 बार गर्भवती होने का नाटक किया। कहा जा रहा है महिला ने गर्भावस्था में मिलने वाले फायदे और काम से छुट्टी के लिए खुद को 17 बार गर्भवती होने का नाटक किया।

17 बार प्रेगनेंट होने का किया नाटक

सचाई सामने आने के बाद पता चला कि महिला कभी प्रेगनेंट नहीं हुई थी। केवल गर्भावस्था से मिलने वाले फायदे के लिए उन्होंने ऐसा नाटक किया था। महिला ने डॉक्यूमेंट्स में 5 बच्चों को जन्म देने का दावा किया है लेकिन आज तक किसी ने भी उन बच्चों को नहीं देखा है। बता दें, महिला की पहचान 50 साल की बारबरा आयोलेके तौर पर हुई है। कथित तौर पर बारबरा ने अपने सबसे छोटे बच्चे को दिसंबर में जन्म दिया था। अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने बराबर महिला नजर रखी थी और पता चला कि बारबरा केवल प्रेगनेंट होने का नाटक कर रही थी। पुलिस ने 110,000 यूरो (लगभग एक करोड़ रुपये) से ज्यादा का फायदा प्राप्त करने और काम से छुट्टी पाने के लिए 17 बार प्रेगनेंट होने का नाटक करने का आरोप लगाया है।

पति को नहीं थी इस मामले कि खबर

इस मामले को लेकर बरबरा का कहना है कि वह 17 बार प्रेगनेंट हुई थी लेकिन उसमें से 12 बार अबॉर्शन की स्थिती से गुजरना पड़ा। इसके अलावा बरबरा का कहना है कि उन्होंने बेनेडेटा, एंजेलिका, अब्रामो, लेटिजिया और इस्माइल नाम के 5 बच्चों को जन्म दिया है। महिला के पास इसके कोई भी सबूत नहीं है। जब पति से पूछताछ करी गई तब पता चला कि, उनकी पत्नी गर्भवती नहीं थी औप उन्हें इसे बात की जानकारी भी नहीं थी। बता दें, बरबरा इन आरापों के कारण और वित्तीय धोखाधड़ी की वजह से जेल की सजा काट रही है।

Leave a comment