गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर तीन दिन तक रहा उसी की लाश के साथ, जानें पूरा मामला

गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, फिर तीन दिन तक रहा उसी की लाश के साथ, जानें पूरा मामला

UP Crime: गाजियाबाद से एक हत्यकांड का मामला सामने आया है जहां व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर में ही रखे रहा। जब लाश से बदबू आने लगी तो आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। घर से शव बरामद कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मसूरी थाना क्षेत्र के मिसल गढ़ी इलाके में पुलिस को एक घर में महिला की लाश होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें घर के अंदर बिस्तर पर एक महिला की लाश पड़ी हुई मिली। शव लगभग 4 दिन पुरानी थी जिसकी कारण वो गलने लगी थी और बदबू आने लगी थी।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार, आरोपी भारत मूल रूप से हापुड़ के गांव दरियापुर का निवासी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सुनीता नाम की महिला 3 साल पहले उसके संपर्क में आई थी। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। साल 2012 में सुनीता के पहले पति मानसिंह की मौत हो गई थी। उसके 1 साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी। बता दें, दोनों की यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी से आरोपी भारत का तलाक हो चुका था। कुछ दिन पहले भारत को उसकी पहली पत्नी मिली थी और उससे खर्चा मांगने लगी थी। कुछ रूपये भारत ने पहली पत्नी को दिए थे। इस बात की खबर सुनीता को हो गई थी जिसकी वजह से दोनों के बीच विवाद होने लगा। 

गला घोटकर की हत्या

28 फरवरी को विवाद बढ़ने की वजह से भारत ने शराब के नशे में सुनीता की गला घोटकर हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद पत्नी ने दो रात तक शव को घर में रखा। आरोपी भारत दिन में घर आता था और शव को देखकर फिर से काम पर चला जाता था। पुलिस ने इस मामले में मृतका के बेटे राहुल की शिकायत पर केस दर्ज किया। इसके साथ आरोपी को भी हिरासत में ले लिया। एसीपी नरेश कुमार ने जानकारी दी की 2 मार्च को खबर मिली थी की मोहल्ला अंबेडकरनगर में 55 वर्षीय भरत ने अपनी पत्नी 51 वर्षीय सुनीता की हत्या कर दी है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अभी भी मामले की जांच जारी है।

Leave a comment