यूरोप का ये शहर पर्यटकों के सूटकेस पर क्यों लगा रहा है प्रतिबंध, जानें वजह

यूरोप का ये शहर पर्यटकों के सूटकेस पर क्यों लगा रहा है प्रतिबंध, जानें वजह

NEW DELHI:यूरोप के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक क्रोएशिया के एक शहर ने ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए एक नया नियम पेश किया है। जो शहर की यात्रा करने वाले लोगों को प्रभावित कर सकता है। डबरोवनिक शहर में टायरों वाले सूटकेस पर बैन लगा दिया है, क्योंकि शहर के निवासियों की ओर से सरकार को बड़े लंबे समय से शहर में सड़को पर हो रहे शोर की वजह से शिकायतें मिल रही थी। सरकार का कहना है कि लोगों को लंबे समय से पत्थर-पक्की सड़कों पर खींचे जाने टायरों वाले सूटकेस से होने वाले शोर से परेशानियों हो रही थी।

डबरोवनिक के मेयर माटो फ्रेंकोविक ने पर्यटकों को सड़कों पर टायरों सूटकेस ले जाने पर प्रभावी ढंग से प्रतिबंध लगाने के लिए नए नियम पेश किए। यदि पर्यटक नियम का उल्लंघन करते हैं, तो उन पर 288 डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा। शहर के निवासियों ने इस नियम की सराहना की, एक व्यक्ति ने कहा, "यह एक महान विचार लगता है, क्या हम हवाई अड्डों और स्टेशनों पर भी ऐसा ही कर सकते हैं, वे एक खतरा हैं।"

कैसे लागू होगा नियम?

नवंबर में, शहर में प्रवेश करने पर पर्यटकों से बैग इकट्ठा करने और बाद में उन्हें कूरियर के माध्यम से उनके पते पर भेजने की योजना है। इस पहल को "शहर का सम्मान करें" कार्यक्रम कहा जा रहा है और इसे डबरोवनिक पर्यटक कार्यालय द्वारा पेश किया गया है।

शहर के अधिकारियों ने नए नियमों को लागू करने के कारण के रूप में स्थानीय पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने के महत्व पर भी जोर दिया। पर्यटकों को सलाह दी गई है कि वे अपने पालतू जानवरों को पट्टे पर रखें, स्मारकों पर चढ़ने से बचें और यह सुनिश्चित करें कि शहर के प्रति अपना "सम्मान" प्रदर्शित करने के लिए शहर की यात्रा के दौरान वे उचित कपड़े पहने हों।

Leave a comment