
Sai Ali Khan Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार की देर रात कई बार चाकू से हमला किया गया था। जिसके बाद उनको घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लीलावती अस्पताल में हुई सर्जरी के दौरान सैफ अली खान के रीढ़ से मेटल ऑबजेक्ट निकला था। अस्पताल के डॉक्टर ने कहा था कि सैफ को गर्दन, पीठ , हाथ सहित कई जगहें चोटें आई हैं।
अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने 25 सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। हालांकि, हमले के दिन संदिग्ध की सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। जिसमें वह नंगे पांव सैफ के घर में प्रवेश करते हुए देखा गया था। मुंबई पुलिस के अनुसार हमला करने वाला सख्स का दूसरा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वह बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नजर आया था। अब तक तीन सीसीटीवी फूटेज सामने आए हैं, जिनमें आरोपी को देखा गया है।
कितने संदिग्ध हुए गिरफ्तार?
पुलिस ने इस मामले में एक कारपेंटर को गिरफ्तार किया था। क्योंकि, वह सैफ अली खान के घर में घुसने वाला आरोपी जैसा दिखता था। उसे शुक्रवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया गया था लेकिन, बाद में पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उस व्यक्ति का खान पर हमले से कोई संबंध नहीं था और अब तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक 40-50 लोगों से पूछताछ की है। उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं।
फॉरेंसिक टीम पहुंची घटनास्थल पर
सैफ अली खान बांद्रा के जिस फ्लैट में रहते थे। उस फ्लैट पर फॉरेंसिक टीम ने क्राइम सीन देखा और साक्ष्य जुटाए। पुलिस को संदेह है कि संदिग्ध फ्लैट का पिछला गेट फांदकर घर में घुसा था। उसने सीसीटीवी कैमरों से बचते हुए इमरजेंसी एग्जिट वाली सीढ़ियों से बिल्डिंग में ऊपर चढ़ना शुरू किया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि वे संदिग्ध के बारे में साक्ष्य जुटाने के लिए मुखबिरों और हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ हो रही है।
Leave a comment