Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, वोटिंग से पहले जान लें मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, वोटिंग से पहले जान लें मौसम का हाल

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी शुरु हो चुकी है। जिससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई और ठंडी हवाएं चल रही हैं। अचानक से मौसम बदलने की वजह पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टरबेंस है। बता दें, मौसम बदलने की जानकारी IMD पहले ही दे चुका था। इस जानकारी के साथ दिल्ली में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी के साथ आज भी उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

IMD की मानें तो बढ़ती ठंड और बारिश का असर 05फरवरी की शाम तक रहेगा। लेकिन सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि उत्तरी भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली का तापमान

IMD के अनुसार, दिल्ली में आज मंगलवार का न्यूनतम तापमान 12.8डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी के साथ दिन भर बादल छाए रहेंगे और ठंडी हवाओं भी चलती रहेगी।

05फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? 

आज 04फरवरी के मौसम को देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कल 05फरवरी की सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी और हल्की बारिश के साथ हो सकती है। IMD का अनुमान है कि कल पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा कल न्यूनतम तापमान 10डिग्री और अधिकतम तापमान 21डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 

कितना है दिल्ली का AQI?

बदलते मौसम के साथ अभी भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, आज दिल्ली का AQI 247 दर्ज किया गया है।  

Leave a comment