
नई दिल्ली: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर बड़ी तेजी से फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'द कश्मीर फाइल्स' पर बयान देने के बाद से ही लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के फैंस सोशल मीडिया पर सीएम अरविंद केजरीवाल की लगातार निंदा कर रहे हैं।
वहीं अब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी इसपर अपना रिएक्शन दे दिया है। विवेक अग्निहोत्री ने सीएम केजरीवाल को प्रोफेशनल एब्यूजर बता दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सदन में 'द कश्मीर फाइल्स' को टैक्स फ्री करने के सवाल पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, कि कश्मीर फाइल्स को टैक्स-फ्री कर दो। इसे यूट्यूब पर डाल दो, लोग मुफ्त में देख लेंगे। इसके साथ ही सदन में मौजूद आम आदमी पार्टी के सारे विधायक मेज थपथपाते हुए हंसने लगे।
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की। अग्निहोत्री ने कहा कि 'सही में मुझे ऐसी बकवास बात पर कुछ कहने की जरूरत भी है? क्या वो स्टीवन स्पीलबर्ग से उनकी फिल्म शिंडलर्स लिस्ट को यूट्यूब पर डालने के लिए बोलेंगे? मैं अपनी छोटी सी फिल्म की तुलना शिंडलर्स लिस्ट से नहीं कर रहा हूं। बस पूछ रहा हूं।विवेक ने कहा कि वह पॉलिटिशियन्स की बातें सुनने से बेहतर उन करोड़ों लोगों पर ध्यान देना चाहेंगे।
Leave a comment