नई दिल्ली: उत्तराखंड में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि यात्रियों से भरी एक बस चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। अचानक बस का बैलेंस बिगड़ा और यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर NDRF टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिसमें से 26 लोगों के शव बरामद हो चुके है और बाकी की तलाश जारी है।
दरअसल उत्तराखंड की बस रविवार को हरिद्वार से चली थी और तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही थी, लेकिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बस गहरी खाई में जा गई। जिसमें 26 लोगों की मौत की खबर है। वहीं उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सभी यात्री मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के हैं। हादसे के बाद एम्बुलेंस के साथ मेडिकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
आपको बता दें कि बस में ड्राइवर और कंडक्टर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे। यात्रियों की पहचान राजकुमार (38) राजकुंवर (58, महिला) मेनका प्रसाद (56) सरोज (54, महिला) बद्रीप्रसाद (63) करन सिंह (62) उदय सिंह (63) हक्की राजा (60) चंद्रकली (61, महिला) मोतीलाल (62) बलदेव (77, महिला) कुसुम बाई (77, महिला) अनिल कुमारी (50, महिला) कारसन बिहारी (69) प्रभा (63, महिला) शकुंतला (60, महिला) पार्वती (62, महिला) शीला बाई (61, महिला) विश्वकांत (39) चंद्रकला (57, महिला) कंछेदीलाल (62) राजाभाई (59) धनीराम (72) कामबाई (57, महिला) वृंदावन (61) कमला (59, महिला) रामसखी (63) गीताबाई (55, महिला) के रूप में हुई है।
गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुख
उत्तराखंड में बस हादसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने कहा कि श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई। मैंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।
मध्यप्रदेश सीएम ने कहा- बेहद दुखद घटना
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
एक अन्य ट्वीट में शिवराज ने कहा- और मेरी टीम उत्तराखंड सरकार एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सतत संपर्क में है। घायलों के इलाज और मृतकों के शव को मध्यप्रदेश लाने की व्यवस्था की जा रही है। दुःख की इस घड़ी में परिवार स्वयं को अकेला ना समझे, हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
Leave a comment