Accident: उत्तराखंड में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि यहां एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को की तलाशी अभियान शुरू किया है। जिसके बाद सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है।वहीं पुलिस ने हादसे की वजह कार का अनियंत्रित होना बताया है।
उत्तराखंड में हादसे का शिकार हुई 6 लोग
जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ जिले में कार में एक ही परिवार के लोग आदि कैलाश के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद अंधेरा होने की वजह से यह कार हादसे का शिकार हो गई है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए है।
पुलिस ने सभी के शवों को अस्पताल में भिजवाए
पुलिस ने बताया कि लखनपुर के पास काली नदी के पास कार गुजर रही थी। लेकिन धारचूला-लिपुलेख मार्ग पर नदी में गिर गई। यहां छह लोग की मौत हो गई। सभी लोग आदि कैलाश के दर्शन कर कार से वापस लौट रहे थे। इसकी जानकारी तुरंत सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना के बाद अफसर मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।
Leave a comment