Search KhabarFast

Press ESC to close

‘इन्हें गोली डंडा मारते हुए भी दर्द नहीं होता’ ‘I love Muhammad’ पर मचे बवाल को लेकर इमरान मसूद ने दिया बड़ा बयान

‘इन्हें गोली डंडा मारते हुए भी दर्द नहीं होता’  ‘I love Muhammad’ पर मचे बवाल को लेकर इमरान मसूद ने दिया बड़ा बयान

I love Muhammad Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आई लव मोहम्मद को लेकर हुए विवाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में दो कानून चल रहे हैं, थाने में बैठकर हनुमान चालीसा भजन पढ़ने वालों पर पुलिस कार्रवाई नहीं करती।  दूसरी तरफ हाथ में पोस्टर पकड़ने वालों को जेल भेजा जाता है।

बरेली में हुई हिंसा घटना पर आज सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान देते हुए कहाकि  सरकार शक्ल देखकर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मुसलमान को समझना चाहिए की सरकार को इतना मौका ना दें कि उनको नफरत के लिए टारगेट किया जाएऔर ना ही हाथों में पोस्टर लेकर खड़े होने से किसी की मोहब्बत को दिखाने की जरूरत है।रसूल की मोहब्बत हर मुसलमान के दिल में हैऔर हर मुसलमान इस बात की गारंटी देता है, लेकिन इसे दिखाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार के द्वारा सिलेक्टेड लोगों पर कार्रवाई हो रही है।

दो कानून चल रहे हैं- इमरान मसूद

इमरान मसूद ने कहा कि दो कानून चल रहे हैं। हमारे लिए कानून अलग है, उनके लिए कानून अलग, जिन बच्चों को गिरफ्तार किया गया है। उनका भविष्य बर्बाद हो गया है, इमरान मसूद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी काम ऐसा ना करें जिससे आपका भविष्य बर्बाद हो, क्योंकि इन्हें गोली मारते हुए दर्द नहीं होता ना ही डंडा मारते हुए दर्द होता है। यह बात आप सबको समझनी पड़ेगी, अपने बच्चों को समझाना पड़ेगा। अपने काम पर फोकस करें और कोई भी इस तरीके का कार्य न करें।

सीएम योगी पर बोले इमरान मसूद

मास्टरमाइंड तौकीर रजा पर इमरान मसूद ने कहा कि तौकीर रजा के द्वारा वहां लोगों को समझाया जा रहा था, लेकिन लाठियां पुलिस ने चलाई और उसके बाद भी कार्रवाई मुसलमान पर हो रही है, और जैसी भाषा मुख्यमंत्री बोल रहे हैं उससे साफ दिखाई दे रहा है कि आपका राजनीतिक हित है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु में 35 करोड़ की कथित रिश्वत का मामला, विजय सरकार गिराने की कोशिश; तीन गिरफ्तार

तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा विवाद सामने आया है, जहां एक विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्हें विधानसभा में एक प्रस्ताव पर वोट बदलने के लिए 35 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई और साथ ही धमकी भी दी गई।

Delhi News: E-20 फ्यूल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, पूछे कई सवाल

Delhi News: राजधानी दिल्ली में E-20 फ्यूल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुरानी गाड़ियों में E-20 फ्यूल के इस्तेमाल को लेकर 29 ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को पत्र लिखा है। उन्होंने किहा कि उन्होंने मारुति, टोयोटा और हीरो जैसी तीन कंपनियों को अलग-अलग पत्र भेजे हैं, जिन्होंने पहले एक सरकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि E-20 फ्यूल से पुरानी गाड़ियों में कोई समस्या नहीं होगी।

Haryana News: ‘कांग्रेस एकजुट है’ हुड्डा ने BJP में गुटबाजी का किया दावा; पेपर लीक और राम मंदिर मामले पर उठाए सवाल

Haryana News: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कई मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही गुटबाजी को लेकर हुड्डा ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और पार्टी में किसी तरह का बिखराव नहीं है। उन्होंने कहा कि गुटबाजी कांग्रेस में नहीं बल्कि भाजपा में है। हुड्डा ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कई बार सीएम के कार्यक्रमों में केंद्रीय नेता और स्थानीय नेता शामिल नहीं होते हैं, जो भाजपा के अंदर की स्थिति को दर्शाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast