भाई ने किया खून के रिश्ते को शर्मसार! रेप और हत्या के बाद लड़की को फंदे से लटकाया

भाई ने किया खून के रिश्ते को शर्मसार! रेप और हत्या के बाद लड़की को फंदे से लटकाया

Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की की हत्या को शुरू में आत्महत्या बताया गया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, लड़की के साथ पहले बलात्कार किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि इस जघन्य अपराध में लड़की के ममेरे और मौसेरे भाई शामिल हैं, जिन्होंने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ये मामला यूपी के मैनपुरी के कांसेपुर बंबा क्षेत्र का है। 15मई को एक लड़की का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या माना गया। क्योंकि लड़की का शव पेड़ से लटका मिला। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया। रिपोर्ट की मानें तो लड़की के साथ पहले बलात्कार किया गया था। फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर की गई। इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव को पेड़ पर फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों की जैसे ही इस घटना के बारे में पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। इस दौरान लड़की के पिता ने पुलिस को दी। उन्होंने अपने साले और साढ़ू के बेटों यानी बेटी के ममेरे और मौसेरे भाइयों पर हत्या और बलात्कार का आरोप लगाया। लड़की के पिता के अनुसार, उनकी बेटी गुरुवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन दोपहर तक स्कूल नहीं पहुंची। जिसके बाद दोपहर करीब 1:30बजे परिवार को सूचना मिली कि उसका शव फंदे पर लटका हुआ है।

पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर मृतिका के ममेरे और मौसेरे भाइयों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 302 (हत्या), और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। साथ ही, उन लड़को के आंतरिक अंगों के नमूने को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा है। ताकि बलात्कार और हत्या के सबूतों की पुष्टि हो सके। वहीं, इस मामले में मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक ने कहा 'यह एक अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला है। इसलिए हम सभी सबूतों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सकें।

Leave a comment