मुफ्त में पेट्रोल नहीं दिया तो की हाथापाई, पेट्रोल पंप पहुंचे दारोगा के बेटा ने मैनेजर को दी जान से मारने की धमकी

मुफ्त में पेट्रोल नहीं दिया तो की हाथापाई, पेट्रोल पंप पहुंचे दारोगा के बेटा ने मैनेजर को दी जान से मारने की धमकी

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पीजीआई इलाके से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां भारत पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश यादव ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तेलीबाग निवासी एसयूवी सवार दारोगा के बेटे मोहित रंजन और उनके साथी अशोक सिंह उनके पेट्रोल पंप पर आए थे। यहां मुफ्त में पेट्रोल न देने पर उन लोगों गाली गलौच , मारपीट की और हत्या की धमकी भी दी।

मुफ्त में पेट्रोल नहीं देने पर हाथापाई

बता दें, ये घटना 2 जनवरी की रात की है। पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश यादव ने बताया कि मोहित रंजन और अशोक सिंह SUV से पेट्रोल पंप पर आए थे। मोहित ने अपने पिता की धौंस दिखाते हुए पेट्रोल पंप कर्मी से मुफ्त में पेट्रोल भरने को कहा। जब कर्मी ने इसका विरोध किया, तो मोहित और अशोक ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई करनी शुरू कर दी।   

पेट्रोल पंप के मैनेजर ने आगे बताया कि मोहित ने SUV राजेश के दफ्तर के सामने लगा कर चाकू से उनका गला रेतकर हत्या करने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देने पर दोनों आरोपी भाग गए। 

पुलिस ने मोहित रंजन को किया गिरफ्तार

इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने मोहित रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अशोक सिंह की तलाश अभी भी जारी है। डीसीपी ईस्ट जोन शशांक सिंह के अनुसार, यह घटना लखनऊ के पीजीआई इलाके में हुई थी, जहां आरोपी के पिता अयोध्या में तैनात हैं।

बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है, जहां बड़े नेता, व्यापारियों से लेकर  ऊंचे पद पर तैनात सरकारी कर्मचारियों के बच्चें इस रुतबे का गलत फायदा  उठाते है। इन लोगों के बच्चें ऐसा दिखाते है कि जैसे कानून उनकी ही जेब में है।  

Leave a comment