पति संग थाईलैंड घूमने गई पत्नी की मौत का सस्पेंस बरकरार, 3 बार पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझी प्रियंका की गुत्थी

पति संग थाईलैंड घूमने गई पत्नी की मौत का सस्पेंस बरकरार, 3 बार पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझी प्रियंका की गुत्थी

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना के एल्डिको सौभाग्यम निवासी प्रियंका शर्मा की कुछ दिनों पहले थाईलैंड के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। मिली जानकारी के अनुसार, थाईलैंड में दूसरी बार हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है।

जिसके बाद अब लखनऊ में तीसरी बार प्रियंका का पोस्टमॉर्टम कराया गया। लेकिन हैरानी की बात है कि इस बार भी प्रियंका की मौत का कारण साफ नहीं हो सका।

पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम के लिए 5 डॉक्टरों का पैनल गठित किया गया था। इसमें महिला डॉक्टर और फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल थे। बता दें, करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई। वहीं, बीती शाम लखनऊ के भैंसा कुंड पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। 

क्या है पूरा मामला?

बता दें, वृंदावन के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा की बेटी प्रियंका शर्मा (32) की शादी 2017 में डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव से हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। लेकिन शादी के बाद प्रियंका को पति आशीष श्रीवास्तव ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था। परिजनों का कहना है कि आशीष श्रीवास्तव का किसी अन्य महिला से संपर्क है। मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर 2022 में प्रियंका ने पति के खिलाफ FIR कराई थी।

विवाद में कहीं बेटी का घर न टूट जाए, समाज क्या कहेगा, इस डर के चलते उसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच एक समझौता भी कराया गया। जिसके बाद फिर से दोनों पति-पत्नी एक-साथ रहने लगे। लेकिन इसके बावजूद दोनों में तब भी लड़ाई झगड़े होते रहे।

4 जनवरी को थाईलैंड पहुंचा कपल

बता दें, आशीष अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे प्रांशु को लेकर थाईलैंड गया था। इसके बाद आसिष ने 8 जनवरी को सुबह फोन कर बताया था कि प्रियंका की बाथटब में डूबकर मौत हो गई है। इसके बाद बेटी के शव को वहीं छोड़कर आशीष लौट आया। पिता के मुताबिक बेटी ने 7 जनवरी को फोन कर बताया था कि आशीष ने कुछ खिलाया है जिससे उसे होश ही नहीं था। उसके बाद मौत की खबर मिली। उनका आरोप है कि दवा खिलाकर हत्या की गई है।

सत्यनरायण का कहना है कि इस घटना के बाद अगले दिन यानी 9 जनवरी को आशीष ने अपने घरवालों को भी थाईलैंड बुला लिया था। अब आशीष के घर वाले लखनऊ लौट आए हैं।

Leave a comment