पति के साथ थाईलैंड घूमने गई पत्नी का बाथटब में मिला शव, पिता ने लगाए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

पति के साथ थाईलैंड घूमने गई पत्नी का बाथटब में मिला शव, पिता ने लगाए ससुराल वालों पर गंभीर आरोप

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना के एल्डिको सौभाग्यम निवासी प्रियंका शर्मा की थाईलैंड के होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी केे अनुसार, उनका शव एक होटल के बाथटब में पाया गया है। मौत की सूचना के बाद प्रियंका के पिता सत्यनारायण शर्मा ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए लखनऊ के पीजीआई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पिता ने आरोप लगाया है कि प्रियंका का पति अक्सर उसके साथ मार-पीट करता था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने पति आशीष श्रीवास्तव और बेटे प्रियांश के साथ थाईलैंड घूमने गई थीं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, वृंदावन के रहने वाले सत्यनारायण शर्मा की बेटी प्रियंका शर्मा (32) की शादी 2017 में डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव से हुई थी। दोनों की लव मैरिज हुई थी। लेकिन शादी के बाद प्रियंका को पति आशीष श्रीवास्तव ने प्रताड़ित करना शुरु कर दिया था। परिजनों का कहना है कि आशीष श्रीवास्तव का किसी अन्य महिला से संपर्क है। मिली जानकारी के अनुसार, सितंबर 2022 में प्रियंका ने पति के खिलाफ एफआईआर कराई थी।

विवाद में कहीं बेटी का घर न टूट जाए, समाज क्या कहेगा, इस डर के चलते उसी साल अक्टूबर में दोनों के बीच समझौता कराया गया। जिसके बाद फिर से दोनों पति-पत्नी एक-साथ रहने लगे। लेकिन इसके बावजूद दोनों भी तब भी लड़ाई झगड़े होते रहे।

4 जनवरी को थाईलैंड पहुंचा कपल

बता दें, आशीष अपनी पत्नी प्रियंका और बेटे प्रांशु को लेकर थाईलैंड गया था। इसके बाद आसिष ने 8 जनवरी को सुबह फोन कर बताया था कि प्रियंका की बाथटब में डूबकर मौत हो गई है। इसके बाद बेटी के शव को वहीं छोड़कर आशीष लौट आया। पिता के मुताबिक बेटी ने 7 जनवरी को फोन कर बताया था कि आशीष ने कुछ खिलाया है जिससे उसे होश ही नहीं था। उसके बाद मौत की खबर मिली। उनका आरोप है कि दवा खिलाकर हत्या की गई है।

सत्यनरायण का कहना है कि इस घटना के बाद अगले दिन यानी 9 जनवरी को आशीष ने अपने घरवालों को भी थाईलैंड बुला लिया था। अब आशीष के घर वाले लखनऊ लौट आए हैं।

Leave a comment