
lucknow Crime: रायबरेली रोड पर पीजीआई इलाके में रहने वाली एक युवती घायल हालत में सड़क पर पड़ी मिली। यह महिला लिव इन में रहती थी। जिसको बीते शुक्रवार की सुबह घायल अवस्था में पाया गया। उस इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने महिला को घायल अवस्था में देख फौरन स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एपेक्स ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं युवती के भाई ने उसकी बहन के साथ लिव इन में रहने वाले युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा, उसकी बहन के नाम पर एक करोड़ का इंश्योरेंस था। जिसका नॉमिनी गिरिजा शंकर था। महिला के भाई ने पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच हर ऐंगल से कर रही है। साथ ही पुलिस ने युवती के भाई को न्याय मिलने का आश्वासन दिया है।
महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का करती थी काम
जानकारी के अनुसार, युवती का नाम गीता शर्मा है वह पीजीआई स्थित नीलगिरी अपार्टमेन्ट में रहती थी। गीता प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। स्थानीय लोगों ने सुबह छह बजे युवती गीता को घायल अवस्था होने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला घायल अवस्था में बीच सड़क परपड़ी थी। घायल युवती के शरीर पर चोट के कई निशान थे। उसके शरीर से खून बह रहा था। उसे महिला को तत्कल पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ईसीजी सहित कई जांच की। जिसके बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।
‘कई वर्षों लिव-इन में रह रही थी’
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार महिला के शरीर पर चोट लगने की पुष्टि हुई। युवती के भाई ने बताया उसकी बहन कई वर्षों से शंकर के साथ लखनऊ में ही रही थी। गिरिजा शंकर ने उसे फ़ोन करके जानकारी दी कि उसकी बहन का एक्सीडेंट हो गया है। उसकी बहन की मौत हो गई है।
Leave a comment