
Meerut Crime News: उत्तर के मेरठ में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया। परिवार कल से लापता था। मृतक मोईन, उस्की पत्नी और 3 बच्चों की लाश एक कमरे में मिली। मृतक मोईन, उसकी पत्नी और 3 बच्चों का शव कमरे मिला। इस घटना के पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, पूरा परिवार कल से लापता था। घर के गेट पर बाहर से ताला लगा हुआ था। एक कमरे में पति-पत्नी का शव चादर में लिपटा मिला। बेड के बॉक्स के अंदर बच्चों का शव मिला। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर में चारों तरफ खून के छींटे बिखरे हुए थे। फोन भी बंद था। लोगों को शक हुआ तो ताला तोड़ा गया। जैसे ही परिवार के सदस्य घर के अंदर पहुंचे तो 5 सदस्यों की लाश मिली।
घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था
इस घटना पर मृतक के भाई सलीम ने बताया, ‘मैं अपनी पत्नी को अस्पताल लेकर गया था। डॉक्टर को दिखाने के बाद मोईन के घर पहुंचा। कल 11 बजे से भाई मोईन का फोन बंद था। हमने घर-परिवार और रिश्तेदारी में उनको ढूंढने की कोशिश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। घर के बाहर ताला लगा हुआ था। हम पड़ोसी की छत से कूदकर आए। ताला तोड़ा। घर की लाइट जलाई तब शव मिले। बेड में मेरे भाई और भाई की लाश पड़ी थी। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
Leave a comment