
UP CRIME: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के सरोली गांव में मामूली विवाद में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को कमरे में ही दफनाने दिया।इस हत्याकांड का भेद खुल ना जाएं इसके लिए वो रात भर वह उस पर सोई रही है।
जानकारी के अनुसार बिधनू के सुरौली गांव निवासी किसान मथुरा का सबसे छोटा बेटा उमेश उम्र 32 वर्ष प्राइवेट एम्बुलेंस चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उमेश की शादी तकरीबन 10 वर्ष पूर्व फतेहपुर जनपद के सांतो कछार की रहने वाली मोनिका से हुई थी। शादी के बाद दोनों के उमेश और मोनिका के एक बेटा उत्कर्ष 3 वर्ष और बेटी रिया 6 वर्ष है।
मोनिका ने जिस कमरे में पति को मौत के घाट उतार उस कमरे के साथ ही मेन गेट को भी लॉक कर रखा था। इसी बीच पुलिस फोर्स के पहुंचने पर मोनिका ने जब दरवाजा नहीं खोला। तो पुलिस ने दीवार कूदकर घर के अंदर दाखिल होना पड़ा और जिस कमरें में उमेश का शव था उस कमरे का जब दरवाजा तोड़ा, तो उमेश का शव आधा जमीन में दफन था।
मृतक की बेटी रिया ने बताया कि कल शाम को पापा शराब पीकर आये थे। जिसके बाद मम्मी उनसे 6 हजार रुपये मांग रही थी। जब पापा ने मना किया तो दोनों में लड़ाई शुरू हो गयी और पापा ने मम्मी को 2 थप्पड़ मार दिए। इसके बाद पापा कमरें में चले गए और जब उसने सुबह मां से पूछा तो मोनिका ने बताया वो कानपुर गए है। ये कहकर उन्हें बिना खाना दिए ही स्कूल भेज दिया।
Leave a comment