UP CRIME: सस्ते दामों में गोल्ड दिलवाने के नाम पर 2 ज्वैलर्स से करीब 15 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

UP CRIME: सस्ते दामों में गोल्ड दिलवाने के नाम पर 2 ज्वैलर्स से करीब 15 लाख की ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

UP CRIME: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के इलाके में दो ज्वेलर्स के साथ धोखाधड़ी होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। जिनमें नीरज शर्मा सहारनपुर निवासी ,सोनू जनपद हरिद्वार निवासी उत्तराखंड और चंद्रपाल जनपद मेरठ निवासी है इनके द्वारा एक गैंग के रूप में कार्य किया जाता था। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 13.5 ग्राम सोना एक नकली सोने का बिस्कुट 162 ग्राम,5 मोबाइल व 1200 नगद राशि प्राप्त की हैं।

संबंधित मामले में सहारनपुर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सहारनपुर के दो ज्वैलर्स के द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उनके साथ हरिद्वार में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ में पता चला है कि इनके द्वारा हरिद्वार जनपद के बीएचईएल कंपनी के एक फर्जी मैनेजर द्वारा सस्ते दामों पर सोना व चांदी उपलब्ध कराने को लेकर करीब 15लाख  रुपए की ठगी दोनों ज्वेलर्स के साथ की गई।

जिस वक्त इन ज्वेलर्स के द्वारा पैसा लेकर हरिद्वार में गोल्ड और सिल्वर खरीदने के लिए जाया गया उसी वक्त वहां पर एक फर्जी विजिलेंस की टीम ने छापा मार दिया। जिसमें इन दोनो ज्वैलर्स के द्वारा मौके पर मौजूद गोल्ड खरीदने के पैसों को पूरे गैंग द्वारा गायब कर दिया गया।व बाद में नीरज शर्मा नाम के व्यक्ति द्वारा बताया गया कि पूरे मामले को सेटलमेंट करने में यह पैसा खर्च हो गया है। अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है जल्द ही सभी लोगों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा पिछले करीब ढाई वर्षो से यह पूरा गैंग सक्रिय है ।

Leave a comment