
आगरा: यूपी के आगरा में ताजमहल देखने वाले वाले इन दिनों शानदार इमारत के साथ गोल्डमैन स्टेच्यू की चर्चा भी कर रहे हैं। सिर से लेकर पांव तक सुनहरे रंग में रंगे गोल्डमैन से हाथ मिलाकर हर पर्यटक खुश होता है। इस गोल्ड मैन की खासियत है कि वह 3घंटे तक बिना हिले डुले एक ही पोज में खड़ा रहता है उसके साथ सेल्फी लेकर लोग ताज के दीदार को यादगार बना रहे हैं।
जिंदा स्टेचू बनना एक आर्ट है यूरोपीय देशों में कलाकार स्टेचू बनकर लोगों को आकर्षित करते हैं विदेशों में यह आर्ट उनकी रोजी-रोटी का जरिया है। भारत में यह कला अभी ज्यादा पॉपुलर नहीं है। मगर ताजनगरी के तौर पर मशहूर आगरा का गोल्डन मैन स्टेचू पर्यटकों को अपने हुनर के जरिए लुभा रहा है। ताजमहल की ओर जाने वाले रास्ते पर कलाकार इस्माइल सिर से लेकर पैर तक गोल्डन कलर में रंगे पुते नजर आते है। ताजनगरी के लोगों ने इसे देसी गोल्डमैन का नाम दे रखा है
महाराजगंज के रहने वाले इस्माइल खान आगरा आने वाले सैलानियों की पहली पसंद बन रहे हैं। इस्माइल ने यह स्टेचू बनने की कला 4महीने पहले गोरखपुर में रहने वाले अपने गुरु से सीखी। स्माइल ने इंटरनेट पर विदेशों में पॉपुलर लिविंग स्टेचू का वीडियो देखा तो उसके मन में भी ऐसा करने का ख्याल आया फिर उन्होंने 4महीने की कड़ी प्रैक्टिस के बाद लिविंग स्टेचू बनने की कला को अपने अंदर उतार लिया।
इस्माइल ने बताया कि इस इस सुनहरे सूट-बूट को उन्होंने अपने मामा की शादी में खरीदा था बाद में उसी सूट पर ही गोल्डन कलर से रंग कर कॉस्ट्यूम बना ली। आगरा घूमने आने वाले सैलानी उनके साथ सेल्फी लेने में खुश हैं उन्हें लगता है कि जब लोग उनके साथ फोटो और वीडियो बनाकर इंटर में डालेंगे तो दुनिया में उनकी पहचान बनेगी।
Leave a comment