Search KhabarFast

Press ESC to close

U-19 World Cup: इंग्लैंड बिगाड़ देगा भारत-पाक का खेल? उलझा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण

U-19 World Cup: इंग्लैंड बिगाड़ देगा भारत-पाक का खेल? उलझा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का समीकरण

U-19 World Cup: अंडर-19 वर्ल्ड कप अब सेमीफाइनल की ओर बढ़ रहा है। जैसे-जैसे यह मुकाबला आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। ग्रुप-1 से ऑस्ट्रेलिया पहले ही क्वालीफाई कर चुका है, जबकि ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने अपने प्रदर्शन से सभी चौंका दिया है। साथ ही अब सेमीफाइनल के रास्ते में भी पेंच फंस गया है।

ग्रुप-2 में इंग्लैंड की स्थिति सबसे मजबूत है। इंग्लिश टीम ने अभी तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है इसके साथ अंक तालिका में उनके 6 अंक है। जिसके बाद ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है। इंग्लैंड अपना आखिरी मुकाबला शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेंगी। न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भारत ने न्यूजीलैंड को 141 गेंद शेष रहते मात थी। वहीं पाकिस्तान ने उसे 197 गेंद रहते हराया था। वहीं अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हरा देता है, तो वह आठ अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

रविवार को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

अंडर-19 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। अगर न्यूजीलैंड को इंग्लैंड हरा देता है, तो भारत और पाकिस्तान में से सिर्फ एक टीम ही सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी। अंक तालिका में भारत छह अकों के साथा मजबूत स्थिति में है। 3.337 के बेहतर नेट रन रेट भी है। वहीं पाकिस्तान की टीम के पास चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट 1.484 है, अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो भारत को बड़े अंतर से हराना होगा। नेट रन रेट का अंतर देखने में बड़ा लगता है, लेकिन असल में यह उतना मुश्किल नहीं है।

अंक तालिका में छह अंक के साथ भारत नंबर-1 के पायदान पर मौजूद है। वहीं इंग्लैंड भी छह अंक के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत का नेट रन रेट इंग्लैंड से बेहतर है। वहीं तीसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम मौजूद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सारे दिग्गजों को पछाड़ा, कितने नंबर पर हैं शुभमन गिल

ICC Test Ranking: आईसीसी की तरफ से टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बार भी टॉप 10 में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला लेकिन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने लंबी छलांग लगाई है। बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाने का फायदा उन्हें मिला है।

Shubman Gill News: भारत को बड़ा झटका! श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल, वॉर्म-अप मैच से बाहर

Shubman Gill Injury: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) में चोट लग गई है। फिलहाल BCCI की मेडिकल टीम उनकी चोट पर लगातार नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर गिल को शुक्रवार को SLC XI के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच के पहले दिन आराम दिया गया है। उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं।

गंभीर आरोपों के घेर में टीम इंडिया के हेड कोच! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भारत के लिए 'करो या मरो'

BCCI To Review Tema India Performance:भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है। ये सीरीज भारत के लिए करो या मरो होने वाली है। क्योंकि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच हारने का मतलब है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रेस से बाहर हो जाना। दूसरी तरफ टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। गौतम गंभीर के लिए चिंता की बात ये है कि उन

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast