
नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश से लोगों का राहत मिल रही है। तो कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरस रही है। वहीं दिल्ली के मौसम के हाल की बात करें तो बीते कुछ दिनों से बादलों के साथ-साथ हल्की बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में 26 जुलाई तक हल्की बारिश होने की आशंका जताई थी। दिल्ली में आज के मौसम का बात करें तो हल्की बारिश के आसार बन रहे है वहीं पूरे हफ्ते मध्यम बारिश होनी की बात कही है।
आपको बता दें कि आने वाले तीन-चार दिनों में कुछ राज्यों में हल्की बारिश तो कुछ राज्यों में मूसलधार बारिश होनी की आशंका जताई है। वहीं यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, मप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत उत्तर व उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया है। आज भी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मप्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में झमाझम बारिश होगी। वहीं, गुजरात, कोंकण, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, कर्नाटक के तटीय हिस्सों और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। आईएमडीके अनुसार चालू मानसून काल में अब तक देश के 14 राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई तो आठ राज्यों में सामान्य से कम वर्षा हुई। देशभर की बात करें तो अब तक सामान्य से 11 फीसदी ज्यादा औसत बारिश हुई है।
Leave a comment