
Bodies of a woman and two children found near the railway line:राजधानी से बड़ी घटना सामने आई है। बता दें कि नरेला इलाके के रेलवे लाइन के पास तीन शव बरामद हुए है। मृतक मे एक महिला और दो बच्चे है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए असप्ताल भिजवा दिए है। इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया।
जानकारी के अनुसार, नरेला इलाके के रेलवे लाइन के पास एक महिला और दो बच्चों के शव बरामद किए है। शव बेहद खराब स्थिति में मिले है। महिला की उम्र लगभग 27-28 साल बताई जा रही है और बच्चों की उम्र एक-दो साल के बीच में है। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है और मामले की जांच शुरू कर दी हैष साथ ही मृतकों की पहचान करने में जुटी गई है।
पुलिस ने अनुसार, नरेला के रेलवे ट्रक के पास तीन शव बरामद हुए है। इसमें एक शव 27-28 साल की महिला और दो शव बच्चों के मिले है। तीनों शव के चेहरे बुरी तरह से कुचले हुए हैं। माना जा रहा है कि ऐसा पहचान छिपाने के लिए किया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों के पहचान में जुटी है।
Leave a comment