Haryana: रोहतक की बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर देश को गर्व है- सीएम मनोहर लाल

Haryana: रोहतक की बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर देश को गर्व है- सीएम मनोहर लाल

HARYANA NEWS: पहला महिला अंडर-19 टी-20 क्रिकेट विश्वकप विजेता भारतीय टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के रोहतक के घर मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचे और मुख्यमंत्री ने शेफाली वर्मा के परिवार का अभिनंदन किया है। इसके साथ ही उनको बधाई भी दी। शेफाली के पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

सीएम खट्टर ने कहा कि हरियाणा के रोहतक की बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर देश को गर्व है। उसके परिवार को बधाई देता हूं। इनका परिवार रोहतक शहर में रहता मगर यह गांव बनियानी के रहने वाले है। उनके आगे होने वाले सीनियर वूमेन वर्ल्ड कप में भी भारत के लिए जीत कर लाए उसमे बेहतर प्रदर्शन की कामना करता हूं। रोहतक की बेटी शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय महिला under-19 क्रिकेट टीम ने विश्वकप जीता है। सोनिया भी टीम में रोहतक की रहने वाली है उसको परिवार सहित भी बधाई देता हूं। हरियाणा सरकार अभी पूरे जानकारी लेने के बाद कई घोषणा करेगी। सेफाली और सोनिया दोनो महिला खिलाड़ी हरियाणा के रोहतक की रहने वाली है।

आपको बता दें कि 19 साल की शेफाली वर्मा की अगुवाई में भारत की अंडर-19 महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। आईसीसी द्वारा पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया और भारत ने इसे अपने नाम कर लिया।

Leave a comment