
Chandigarh Terror Attack: चंडीगढ़ में सेक्टर 39 के थाने को ग्रेनेड से उड़ाने की साजिश रची जा रही है। इस बात की जानकारी आई.बी. ने चंडीगढ़ पुलिस को देते हुए अलर्ट रहने की सलाह दी है। यह धमकी विदेश में बैठे आतंकी संगठन बब्बर खालसा के कुख्यात आतंकी हरप्रीत सिंह ने दी हैं। हरप्रीत सिंह को हैप्पी पासिया के नाम से भी जाना जाता है। सूत्रों के अनुसार, कॉल पर ग्रेनेड हमले की योजना की बातें सुनी गई है। कॉल पर बात चल रही थी कि सेक्टर-39 थाने की रेकी हो चुकी है, जल्द ही काम कर देंगे। बता दें,थानेपररातदोबजेकेआसपासकेहमलेकीबातचलरहीथी।
इस से पहले भी आतंकी हरप्रीत सिंह चंडीगढ़ के सैक्टर-10 स्थित कोठी में हैंड ग्रेनेड से हमला करवा चुका है। अब दी गई धमकी को गंभीरता से लेकर साऊथ डिवीजन के सभी थानों के बाहर नाकाबंदी कर दी गई है। थानों के बाहर लगे नाकों पर पुलिस संदिग्ध लोगों को जांच पड़ताल करती है। पुलिस की नजर कार सवारकों के साथ उस स्थान से गुजरने वाले हर शख्स पर बनी हुई है।
धमकी के बाद हुई कड़ी सुरक्षा
मिली जानकारी के बाद खुफिया एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही सेक्टर-39 थाने की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। थाने के बाहर 24 घंटे नाके लगाकर संदिग्धों पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए थाने की बाहरी दीवारों पर सोलर कैमरे लगाए गए हैं। अगर किसी कारण बिजली चली जाती है, तो इन कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। थाने के गेट पर एसएलआर और बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ संतरी तैनात हैं।
चंडीगढ़ हमलों में पकड़ा गया था गोपी
बता दें, चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर राम रत्न शर्मा ने साल 2020 में गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया था। यह हरप्रीत सिंह के करीबी गैंगस्टर में से एक था। गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी का नाम पंजाब में हुए कई हमलों में आ चुका है। उस दौरान इंस्पेक्टर राम रत्न सेक्टर-17 थाने के एसएचओ हुआ करते थे।
Leave a comment