
Tamil Nadu Rainfall Red Alert: उत्तर भारत में ठिठुरन की सर्दी शुरू हो गई है। तो वहीं दक्षिणी क्षेत्र में बारिश आफत बनकर बरस रही है। इसका असर खासा देखने को मिल रहा है। इतनी ही नहीं लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल, ट्रेनें बंद की गई है। चले आपको इस राज्य के हालातों के बारे में बताते है।
तमिलनाडु में जनजीवन अस्त-व्यस्त
दरअसल साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव तमिलनाडु में देखा जा रहा है। शनिवार और रविवार को तिरुनेलवेली, तेनकासी, तूतीकोरिन और कन्याकुमारी में बहुत भारी बारिश हुई। जिस कारण यहां का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। साथ ही कई इलाकों में बाढ़ आ गई।खासकर तिरुनेलवेली और नागरकोइल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। तमिलनाडु सरकार ने को तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन, तेनकासी और कन्याकुमारी जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
कई ट्रेनों को किया रद्द
इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा जा रहा है कि मदुरै रेलवे डिवीजन ने दक्षिण की ओर जाने वाली चार ट्रेनों के टर्मिनेट होने के बाद काउंटर पर तैनात रहने और टिकटों के रिफंड की मांग को पूरा करने के लिए कोविलपट्टी में अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए हैं। वहीं फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) के सहयोग से बसों की व्यवस्था की गई है।
इसके अलावा भारतीय मौसम विभाग ने चार दक्षिणी क्षेत्र कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, तूतीकोरिन और तेनकासी में रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है और एक या दो स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है।
Leave a comment