स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 6 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली 6 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया

SBI Apprentice Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अब सुनहरा मौका हैं। क्योंकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर हजारों पद पर भर्ती निकाली है। इसके लिए छात्र आधिकारिक साइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है। इच्छुक छात्र इसके लिए 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में क्या हैं आयु सीमा

भर्ती प्रक्रिया के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6160 पद भरे जाएंगे। इस अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। नोटिफिकेशन के मुताबिक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 20 साल से लेकर 28 साल के बीच होनी चाहिए।

भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी

भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्थानीय भाषा की परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा में छात्र से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और अधिकतम अंक 100 हैं। परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी। सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा को छोड़कर, लिखित परीक्षा के लिए प्रश्न 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे। अंग्रेजी और हिंदी भाषा के अलावा असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, उर्दू में भी परीक्षा आयोजित होगी।

कितना देना होगा शुल्क 

छात्र को आवेदन करने के लिए शुल्क देना होगा। भर्ती में लिए आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों 300 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अगर छात्र अधिक जानकारी लेना चाहता हैं। तो छात्र एसबीआई की आधिकारिक साइट जाकर देख सकते हैं।

Leave a comment