अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्टार मनु भाकर की नानी और मामा की मौत, रोड एक्सीडेंट में गई जान

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्टार मनु भाकर की नानी और मामा की मौत, रोड एक्सीडेंट में गई जान

Manu Bhaker News: अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्टार मनु भाकर की नानी और बड़े मामा की आज रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर दोनों स्कूटी से जा रहे थे। लेकिन तभी एक ब्रेजा गाड़ी ने स्कूटी को जोर की टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ये टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर ही मैत हो गई।

टक्कर लगने से हुई दुर्घटना

बता दें, अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्टार मनु भाकर की नानी और बड़े मामा की आज रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कार की टक्कर से स्कूटी सवार करीब 55वर्षीय युद्धवीर सिंह और उनकी मां करीब 75वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद कार भी मौके पर पलट गई और कार चालक मौके से फरार हो गया।

कैसे हुआ ये एक्सीडेंट?

बता दें, मनु भाकर के मामा युद्धवीर सिंह रोडवेज में चालक थे। उनका घर महेंद्रगढ़ बाइपास पर ही है। बताया जा रहा है कि वो सुबह ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकले थे। मनु की नानी सावित्री देवी को पास में ही लोहारू चौक पर मौजूद छोटे बेटे के घर जाना था। इसलिए स्कूटी पर वो भी साथ में निकल गईं।

जैसे ही दोनों कलियाणा मोड़ के पास पहुंचे, उन्हें सामने से गलत साइड से एक ब्रेजा कार आती दिखाई है। इसलिए कार चालक कंट्रोल नहीं कर सका और उसने मनु भाकर के मामा की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार मनु के मामा और नानी सड़क पर गिरकर घायल हो गए और कार सड़क के किनारे पलट गई। ये टक्कर इतनी जानलेवा थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

मनु भाकर के सगे मामा व नानी की सड़क हादसे में मौत की जानकारी पाकर दादरी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें, मनु के मामा मूलरूप से दादरी के गांव कलाली निवासी युद्धवीर सिंह हरियाणा रोडवेज दादरी डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे।

Leave a comment