रोहित और अगरकर की 'पर्सनल टॉक' सोशल मीडिया पर वायरल, 'फैमिली रूल्स' पर बात करते दिखे दोनों दिग्गज

रोहित और अगरकर की 'पर्सनल टॉक' सोशल मीडिया पर वायरल, 'फैमिली रूल्स' पर बात करते दिखे दोनों दिग्गज

Rohit Sharma Viral Video: भारत की 15सदस्यीय टीम का ऐलान 19फरवरी से शुरू होने वाली ICCचैंपियंस ट्रॉफी 2025के लिए कर दिया गया है। इस टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है।

रोहित शर्मा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

चैंपियंस ट्रॉफी टीम की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की गई, जो तय समय से ढाई घंटे देर से हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले रोहित शर्मा और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को आपस में हिंदी में बात करते हुए देखा गया। रोहित को यह नहीं पता था कि माइक ऑन था, और उनकी यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वीडियो में रोहित कहते हुए नजर आए, "मुझे और 2घंटे बैठना पड़ेगा सचिव के साथ, अब ये फैमिली वैमिली की बातें करनी पड़ेंगी। सब लोग मुझे बोल रहे हैं यार।" इस पर अगरकर कुछ बोल पाते इससे पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बातचीत को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गईं कि रोहित 'फैमिली नियम' की बात कर रहे थे। इस नियम के तहत, विदेशी दौरे पर (45दिन से अधिक) खिलाड़ी के परिवार को केवल दो सप्ताह तक ही साथ रहने की अनुमति है।

BCCIकी सख्त नीति, 10पॉइंट्स पॉलिसी लागू

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों के लिए 10पॉइंट्स पॉलिसी लागू की है, जिसका उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना और टीम की एकजुटता को बढ़ावा देना है। इस नीति के तहत, खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य किया गया है, और विदेशी दौरे पर उनके निजी स्टाफ को साथ ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। इसके अलावा, खिलाड़ी सीरीज के दौरान व्यक्तिगत विज्ञापनों की शूटिंग नहीं कर सकेंगे। यदि कोई खिलाड़ी इस नीति का उल्लंघन करेगा, तो BCCIकार्रवाई करेगा।

ICCचैंपियंस ट्रॉफी 2025के लिए भारतीय टीम

ICCचैंपियंस ट्रॉफी 2025के लिए भारतीय टीम में निम्नलिखित खिलाड़ी शामिल हैं:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा

अब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार टीम में अनुशासन और सामूहिक प्रयास पर खास ध्यान दिया गया है।

Leave a comment