IPL 2025 सीजन की तारीख का ऐलान…21 मार्च से होगा आगाज, AGM में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

IPL 2025 सीजन की तारीख का ऐलान…21 मार्च से होगा आगाज, AGM में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

IPL 2025 Date Announced: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025सीजन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रविवार, 12जनवरी को बताया कि आईपीएल का अगला सीजन 21मार्च 2025से शुरू होगा। इस दिन टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, आईपीएल 2025का फाइनल 25मई को होगा।

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के वेन्यू की घोषणा जल्द

राजीव शुक्ला ने यह भी बताया कि रविवार को बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (AGM) हुई। इस बैठक में आईपीएल के बारे में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके साथ ही बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष और सचिव के चुनाव पर भी चर्चा हुई। शुक्ला ने यह भी कहा कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) के वेन्यू की घोषणा जल्द की जाएगी।

बीसीसीआई में नए पदाधिकारी नियुक्त हुए

बैठक में बीसीसीआई के नए सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव भी हुआ। देवजीत सैकिया को बीसीसीआई का नया सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रभतेज सिंह भाटिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। इन दोनों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। 1दिसंबर को जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद से सैकिया बीसीसीआई के अंतरिम सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे। अब उन्हें पूर्ण रूप से यह जिम्मेदारी दी गई है।

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान जल्द

इसके अलावा, भारतीय क्रिकेट टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। अब तक भारतीय टीम का चयन नहीं हुआ है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20और वनडे सीरीज भी होनी हैं। टी20के लिए टीम का ऐलान हो चुका है, लेकिन वनडे सीरीज के लिए टीम का चयन बाकी है।

राजीव शुक्ला ने बताया कि भारतीय टीम का चयन 18-19 जनवरी को होने वाली बैठक में किया जाएगा। उसी दिन टीम का ऐलान भी किया जा सकता है।

Leave a comment