Shubman Gill: मिल गया भारत को FUTURE STAR, एक मैच में तोड़े कई रिकॉर्ड

Shubman Gill: मिल गया भारत को FUTURE STAR, एक मैच में तोड़े कई रिकॉर्ड

IND vs NZ T20Shubman Gill: तीसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को पूरी तरह से धराशायी कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 168 रनों से हरा दिया। साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड पर अबतक की दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इसके साथ ही इस मैच भारत की तरफ से शुभमन गिल ने तूफानी पारी खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

इस मैच में शुभमन गिल ने तूफानी खेलते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की। उन्होंने मात्र 63 गेंदों पर 126 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। पहली पचास के लिए गिल ने 35 बॉल खेली। जिसके बाद उन्होंने मात्र 19 गेंदों में 50 रन बना कर शतक बना दिया। इससे पहले शुभमन गिल के नाम टी-20 मैच में एक भी शतक और अर्धशतक नहीं था। इसके साथ ही शुभमन गिल ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए है।  

पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दोहरा शतक जड़ा था

शुभमन गिल से पहले भारत की तरफ से सुरेश रैना, कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। गिल ने अपनी 123 रनों की तूफानी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए। इन दिनों शुभमन गिल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है। वहीं इससे पहले गिल ने वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही दोहरा शतक जड़ा था।

Leave a comment