
shraddha murder case: श्रद्धा हत्याकांड केस अभी पूरी तरह सुलझा नहीं है। पुलिस द्वारा चार्जशीट में कई अहम खुलासे किए जा चुके है। वहीं अब चार्जशीट में आरोपी का एक कबूलनामा सामने आया है जिसस जानकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल आरोपी आफताब ने श्रद्धा की हत्या करके 35 टुकड़ों में कर दिया था और उन टुकड़ों को जंगल में अगल-अलग जगह फेंक दिए थे। इससे पहले चार्जशीट में पुलिस ने एक दोस्त का खुलासा किया है। जिसकी वजह से आरोपी ने श्रद्धा की हत्या की थी।
तीन-चार महीने बाद चेहरे का बिगाड़ने की थी कोशिश
दरअसल चार्जशीट में अफताब का एक कबूलनामा सामने आया है जिसमें आरोपी आफताब ने श्रद्धा का कत्ल करने के तीन-चार महीने बाद उसके चेहरे और सिर के बालों को ब्लो टॉर्च से जलाकर बिगाड़ने की कोशिश की थी ताकि उसकी पहचान किसी हाल में ना हो सके। वहीं इसके बाद आफताब श्रद्धा के सिर, धड़ और दूसरे बचे हुए लाश के टुकड़ों को छतरपुर के जंगल में फेंक आया था।
हत्या के एक दिन पहले इस दोस्त से मिली थी श्रद्धा
बता दें कि श्रद्धा अपने मोबाइल में बंबल एप एप्लीकेशन (app) का इस्तेमाल करती थी। यह एक सोशल और डेटिंग एप है। जिस पर अनजान लोग एक दूसरे से दोस्ती करते हैं। इसी एप्लीकेशन के ज़रिए उसकी मुलाकात हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले एक शख्स से हुई थी। 17 मई 2022 को उसी दोस्त से मिलने के लिए गुरुग्राम जा रही थी। वो उस दिन सुबह ही घर से निकल गई थी। श्रद्धा पहली बार गुरुग्राम के इस दोस्त से मिलने निकली थी।
उस रात आफताब करता रहा इंतजार
वहीं आफताब उसका इंतजार करता रहा लेकिन श्रद्धा उस दिन घर नहीं लौटी। दूसरे दिन यानी 18 मई की सुबह तकरीबन 11 बजे श्रद्धा वापस छतरपुर के फ्लैट पर पहुंची। पुलिस को 18 मई का श्रद्धा का फ्लैट में दाखिल होते हुए सीसीटीवी फुटेज भी मिल चुका है। जब श्रद्धा वापस आई तो आफताब काफी गुस्से में था। उसने पूछा कि वो रात में कहां थी। श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया।
गुस्से में आकर आफताब ने श्रद्धा की कर दी हत्या
फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और झगड़ा मारपीट पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों जब सामान्य हुए तो साथ में दोनों ने खाना खाया। मगर इसके बाद फिर से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और आफताब ने इसी दौरान गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि श्रद्धा के उस दोस्त का नाम पुलिस ने नहीं बताया है।
Leave a comment