राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, भाजपा पर जमकर बरसी प्रिंयका गांधी

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, भाजपा पर जमकर बरसी प्रिंयका गांधी

satyagraha of congress:आज राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस सत्याग्रह कर रही है। यह दिल्ली के राजघाट में सत्याग्रह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बता दें कि पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, राहुल गांधी ने जहां शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, तो आज कांग्रेस दिल्ली में राजघाट के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन का सत्याग्रह कर रही है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं? आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते? आप पर तो कोई केस नहीं होता, आपकी सदस्यता रद्द नहीं होती। 

प्रिंयका गांधी ने कहा कि आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे? क्या वो परिवारवादी थे? क्या पांडव परिवारवादी थे? और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए? अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं। आपने कभी सोचा है ये पूरी सरकार एक आदमी को बचाने की इतनी कोशिश क्यों कर रही है? इस अडानी में है क्या कि आप इसे देश की सारी संपत्ति दे रहे हैं। ये अडानी है कौन कि इनका नाम सुनते ही आप बौखला जाते हैं?

Leave a comment